Tecno ने कन्फर्म किया है कि Pova Curve 2 5G भारत में जल्द लॉन्च होगा। कंपनी ने इसका शुरुआती डिजाइन टीज़र भी शेयर किया है। यह फोन Pova Curve 5G का अगला मॉडल होगा, जिसे मई 2025 में लॉन्च किया गया था। नए मॉडल में भी कर्व्ड डिजाइन लैंग्वेज जारी रहने की उम्मीद है।
टीज़र से क्या पता चलता है?
Tecno ने X (पहले Twitter) पर एक ट्रांसलूसेंट रेंडर पोस्ट किया है। इसमें फोन की कर्व्ड एज साफ दिखती है। हालांकि लॉन्च डेट का खुलासा अभी नहीं हुआ है, लेकिन कंपनी ने संकेत दिया है कि इस हफ्ते और जानकारी सामने आ सकती है।
पहले आई एक लीक में सर्कुलर कैमरा कटआउट की बात कही गई थी, लेकिन रियर कैमरा मॉड्यूल का पूरा शेप अभी छिपा हुआ है। डिजाइन के मामले में यह फोन पिछले 5G मॉडल जैसा ही हो सकता है।
Google Play Console लिस्टिंग से स्पेसिफिकेशन लीक
इसके बाद Google Play Console (GPC) लिस्टिंग सामने आई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें फोन का मॉडल नंबर “TECNO-LK7k” बताया गया है, जिसे Pova Curve 2 5G के तौर पर पहचाना गया है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
-
चिपसेट: MediaTek MT6858
-
GPU: ARM Mali-G610, 1000MHz क्लॉक स्पीड
-
CPU कॉन्फिगरेशन: 1+3+4 कोर लेआउट
यह सेटअप सीधे तौर पर Dimensity 7100 SoC की ओर इशारा करता है।
सॉफ्टवेयर और मेमोरी
-
ऑपरेटिंग सिस्टम: Android 16 (आउट ऑफ द बॉक्स)
-
RAM: 12GB तक
डिस्प्ले
-
रेजोल्यूशन: 1080 × 2364 पिक्सल
-
पिक्सल डेंसिटी: 420ppi
बैटरी डिटेल्स भी आई सामने
एक और अहम सर्टिफिकेशन TUV प्लेटफॉर्म पर सामने आया है, जिसमें वही मॉडल नंबर दिखा। इससे संकेत मिलता है कि फोन में 7,750mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो इस सेगमेंट में इसे अलग पहचान देगी।
0 Comments