अप्रैल से महंगा होगा NHAI FASTag एनुअल पास, नई फीस लागू होने से पहले ऐसे खरीदें ऑनलाइन
भारत में गाड़ी चलाने वालों के लिए एक जरूरी खबर है। National Highways Authority of India (NHAI) ने FASTag Annual Pass की फीस में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। 1 अप्रैल 2026 से ग्राहकों को इस पास के लिए पहले से ज्यादा कीमत चुकानी होगी। हालांकि, यह पास उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है जो अक्सर नेशनल हाइवे और एक्सप्रेसवे पर सफर करते हैं। आइए, आगे नई कीमत, इसके फायदे और इसे ऑनलाइन खरीदने का तरीका जानते हैं।
FASTag एनुअल पास की नई कीमत
फीस में हुए बदलाव की बात करें तो NHAI ने 1 अप्रैल 2026 से (वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए) FASTag Annual Pass की कीमत 3,000 रुपये से बढ़ाकर 3,075 रुपये कर दी है। हालांकि, अगर आप इस पास को 1 अप्रैल से पहले खरीदते हैं, तो आप पुरानी कीमत (3,000 रुपये) में ही इसे प्राप्त करके अपने पैसे बचा सकते हैं। सामने आई जानकारी के अनुसार, यह सुविधा केवल प्राइवेट यानी नॉन-कमर्शियल वाहनों के लिए ही उपलब्ध है।
FASTag एनुअल पास के फायदे
फीचर्स की बात करें तो FASTag Annual Pass प्राइवेट व्हीकल ओनर्स को बार-बार रिचार्ज करने के झंझट से बचाता है। इस पास के तहत ग्राहक एक बार फीस देकर नेशनल हाइवे और नेशनल एक्सप्रेसवे के करीब 1,150 टोल प्लाजा पर 200 बार टोल क्रॉसिंग या एक साल (जो भी पहले हो) तक यात्रा कर सकते हैं। यह पास केवल उसी गाड़ी पर काम करेगा जिसमें पहले से कोई वैध फास्टैग लगा हो। खास बात यह है कि पेमेंट करने के केवल 2 घंटे के भीतर यह पास आपके मौजूदा फास्टैग पर एक्टिवेट हो जाता है।
ऑनलाइन कैसे खरीदें? (How to buy online)
इस पास को आप NHAI की आधिकारिक वेबसाइट या 'Rajmarg Yatra' मोबाइल ऐप के मद्द से खरीद सकते हैं।
Rajmarg Yatra ऐप के जरिए:
- सबसे पहले Rajmarg Yatra ऐप (Android, iOS) डाउनलोड करें।
- अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉग-इन करें और गाड़ी के FASTag अकाउंट को लिंक करें।
- 'FASTag Annual Pass' सेक्शन में जाएं।
- अपनी गाड़ी को सिलेक्ट करें और खरीद को कंफर्म करके पेमेंट पूरा करें।
NHAI वेबसाइट के जरिए:
- NHAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और रजिस्टर्ड डिटेल्स के साथ लॉग-इन करें।
- 'FASTag Annual Pass' सेक्शन में जाकर गाड़ी या फास्टैग की डिटेल्स एंटर करें।
- अपनी एलिजिबिलिटी कंफर्म करें और पेमेंट पूरा करें।
अगर आप अक्सर टोल पार करते हैं और पैसे के साथ-साथ बार-बार रिचार्ज की सिरदर्दी बचाना चाहते हैं, तो 1 अप्रैल से पहले यह पास खरीद लेना एक समझदारी भरा कदम हो सकता है। आने वाले समय में फास्टैग से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए हमारे साथ बने रहें!