गूगल ने अपनी शक्तिशाली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) प्लेटफ़ॉर्म, Gemini, को macOS के लिए एक डेडिकेटेड, Native App के रूप में रिलीज़ कर दिया है। यह पहली बार है जब गूगल ने इस चैटबॉट को सीधे डेस्कटॉप पर उपलब्ध कराया है।
इस मूव के साथ, Google का Gemini अब Mac यूज़र्स के लिए ChatGPT और Claude जैसे टॉप कॉम्पिटीटर्स को सीधा चुनौती देगा। इसे इस्तेमाल करने के लिए डिवाइस पर macOS Sequoia (15.0) या उससे ऊपर का वर्ज़न होना ज़रूरी है।
डेस्कटॉप पर ये हैं Gemini के कमाल के फ़ीचर्स
Gemini को सिर्फ़ टेक्स्ट चैटबॉट तक सीमित नहीं रखा गया है। इसकी कई नई सुविधाएँ यूज़र्स की प्रोडक्टिविटी को ज़बरदस्त बूस्ट देंगी।
- फास्ट एक्सेस: यह ऐप 'Option + Space' शॉर्टकट को सपोर्ट करता है। इससे यूज़र्स को हर बार विंडो बदलने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।
- विंडो शेयरिंग: आप किसी भी खुले हुए विंडो या ऐप को Gemini के साथ शेयर कर सकते हैं। इससे AI को सीधा कॉन्टेक्स्ट मिल जाता है।
- लोकल फ़ाइल सपोर्ट: वर्क रिपोर्ट या किसी कॉम्प्लेक्स डॉक्यूमेंट पर सवाल पूछने के लिए अब फ़ाइल मैनुअली अपलोड नहीं करनी पड़ेगी।
प्रोफ़ेशनल क्रिएटिविटी के लिए उन्नत टूल
अगर आपके पास ससबस्क्रिप्शन है, तो Gemini आपको एडवांस क्रिएशन टूल भी देता है।
- आप Nano Banana Pro की मदद से हाई-क्वालिटी इमेज जनरेट कर सकते हैं।
- Veo 3.1 के माध्यम से वीडियो बनाना भी संभव हुआ है।
यह टाइमिंग काफी रणनीतिक है। यह लॉन्च उस समय हुआ है जब Apple और Google के बीच एक बड़ी पार्टनरशिप की ख़बर भी आ चुकी है। इस तालमेल से Gemini भविष्य में और भी ज़्यादा पर्सनलाइज़्ड और शक्तिशाली बनने की उम्मीद है।
💡 क्विक फैक्ट्स:
- प्लेटफ़ॉर्म: Native macOS App
- ज़रूरी OS वर्ज़न: macOS Sequoia (15.0) या उससे ऊपर।
- कॉम्पिटिशन: सीधे ChatGPT और Claude को टारगेट करता है।