- Oppo Find X9 Ultra का ग्लोबल लॉन्च 21 अप्रैल को होने की संभावना है।
- इस फोन में 7,050mAh की बड़ी 'Glacier' बैटरी मिल सकती है, जो पिछले मॉडल से बड़ा अपग्रेड है।
- पावर के लिए यह Snapdragon 8 Gen 5 Elite चिपसेट के साथ लॉन्च हो सकता है।
- कैमरे सेटअप में 200MP का प्राइमरी कैमरा, 200MP पोर्ट्रेट टेलीफोटो लेंस और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है।
- डिस्प्ले 2K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट का होगा, साथ ही IP66, IP68 और IP69 रेटिंग भी मिलने की उम्मीद है।

स्मार्टफोन की दुनिया में Oppo का Find Ultra सीरीज़ हमेशा से ही प्रीमियम डिवाइसेस के लिए जाना जाता रहा है। अभी हाल ही में Oppo Find X9 Ultra के बारे में कई नई जानकारियां सामने आई हैं। माना जा रहा है कि ये फ्लैगशिप स्मार्टफोन 21 अप्रैल को चीन और अन्य ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले ही कई बड़े फीचर्स, खासकर बैटरी और चिपसेट डिटेल्स लीक होने से यह फ़ोन एक बार फिर बाजार में चर्चा का विषय बन गया है।
पावर और परफॉर्मेंस: अब मिलेगा 7,050mAh की बैटरी
सबसे बड़ा अपडेट बैटरी से जुड़ा है। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, Oppo Find X9 Ultra में 7,050mAh की विशाल 'Glacier' सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी जा सकती है। यह 6,100mAh की बैटरी से काफी बड़ी और गेम चेंजर अपग्रेड मानी जा रही है। इस बड़े बैट के साथ, फ़ोन को पावर देने के लिए 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा, जो पिछले मॉडल के फीचर्स को बरकरार रखेगा।
परफॉर्मेंस के लिए चिपसेट और डिस्प्ले का तड़का
परफॉर्मेंस के मामले में Oppo Find X9 Ultra को Snapdragon 8 Gen 5 Elite चिपसेट के साथ लैस किया गया है। यह चिपसेट फ़ोन को बेहतरीन और स्मूथ ऑपरेटिंग अनुभव देने का वादा करता है। डिस्प्ले की बात करें तो यह 2K रेजोल्यूशन और 144Hz का हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ आएगा। डिस्प्ले में X3 फ्लैगशिप ल्यूमिनिसेंट मटेरियल का इस्तेमाल किया जाएगा, जो शानदार कलर्स और बेहतरीन विजिबिलिटी देगा।
कैमरा: 200MP का पावरहाउस सेटअप
कैमरा परफॉर्मेंस के मामले में Find X9 Ultra किसी भी सेगमेंट को टक्कर देने वाला माना जा रहा है। इसमें Hasselblad द्वारा ट्यून किया गया एक क्वाड रियर कैमरा यूनिट मिल सकता है। इसके मुख्य कैमरा सेटअप में ये लेंस शामिल हैं:
- 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा: शानदार डिटेल कैप्चर करने के लिए।
- 200 मेगापिक्सल पोर्ट्रेट टेलीफोटो कैमरा: पोर्ट्रेट फोटोग्राफी में बेहतरीन रिजल्ट के लिए।
- 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो शूटर: ज़ूम क्षमताओं के लिए।
- 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा: लैंडस्केप और ग्रुप शॉट्स के लिए।
सेल्फी के लिए सामने की तरफ भी 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा रहा है, जो वीडियो कॉलिंग और सेल्फी दोनों को क्रिस्प रखेगा।
डिज़ाइन और टिकाऊपन: प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी
इस फोन को प्रीमियम लुक और शानदार ड्यूरेबिलिटी के साथ डिज़ाइन किया गया है। यह IP66, IP68 और IP69 रेटिंग से पानी और धूल प्रतिरोधक होगा। साथ ही, इसमें ड्यूल-साइडेड क्रिस्टल शील्ड ग्लास का उपयोग किया जा सकता है। Swiss SGS फाइव-स्टार ड्रॉप और शॉक रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन इसे और भी टिकाऊ बनाता है।
कौनसे वेरिएंट्स और कब मिलेगा?
Oppo Find X9 Ultra तीन शानदार कलरवेज़ में लॉन्च किया जाएगा। यूजर के लिए कॉन्फ़िगरेशन में 12GB+256GB से लेकर 16GB+1TB तक के स्टोरेज वेरिएंट्स का विकल्प मिलेगा। माना जा रहा है कि यह फोन Oppo Find X9s और Oppo Find X9s Pro के साथ 21 अप्रैल को ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध होगा।