Vivo X300 Ultra की लॉन्च डेट लीक! 30 मार्च को देगा दस्तक, साथ में आएंगे X300s और Pad 6 Pro

Vivo X300 Ultra

Vivo अपने अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo X300 Ultra को जल्द ही मार्केट में उतारने की तैयारी कर रहा है। ऑफिशियल घोषणा से पहले ही चीन में एक लीक सामने आया है, जिसमें इसके लॉन्च और सेल डेट का खुलासा हुआ है। सामने आई जानकारी के अनुसार, Vivo X300 Ultra के साथ Vivo X300s और Vivo Pad 6 Pro टैबलेट भी उसी इवेंट में एंट्री ले सकते हैं। आइए, आगे लीक हुई डिटेल्स जानते हैं।

Vivo X300 Ultra की लॉन्च डेट (Leaked)

लॉन्च डेट की बात करें तो, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर वायरल हो रहे एक स्क्रीनशॉट के अनुसार Vivo X300 Ultra भारत में 30 मार्च 2026 को लॉन्च हो सकता है। इसी दिन Vivo X300s और कंपनी का नया टैबलेट Pad 6 Pro भी पेश किया जाएगा। इसके अलावा, यह भी बताया गया है कि X300 Ultra और X300s की सेल चीन में 3 अप्रैल से शुरू हो सकती है।

Vivo X300 Ultra के स्पेसिफिकेशंस और कलर ऑप्शंस (Leaked)

मेमोरी और स्टोरेज के मामले में, लीक के अनुसार यह स्मार्टफोन चार दमदार कॉन्फ़िगरेशन में आ सकता है- 12GB रैम + 256GB स्टोरेज, 12GB + 512GB, 16GB + 512GB और टॉप-एंड 16GB रैम + 1TB स्टोरेज वेरिएंट। खास बात यह है कि इसका सबसे प्रीमियम वेरिएंट सैटेलाइट कम्युनिकेशन फीचर को भी सपोर्ट करेगा। कलर्स की बात करें तो ग्राहकों को इसमें ग्रीन, ब्लैक और सिल्वर फिनिश मिल सकती है।

Vivo X300s की लीक्ड डिटेल्स

Vivo X300s भी मल्टीपल मेमोरी ऑप्शंस में आएगा। इसे 12GB + 256GB, 12GB + 512GB, 16GB + 512GB और 16GB + 1TB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन चार कलर ऑप्शंस- ग्रीन, पर्पल, व्हाइट और ब्लैक में उपलब्ध होगा।

Vivo Pad 6 Pro की लीक्ड डिटेल्स

स्मार्टफोन्स के साथ आ रहे इस टैबलेट को भी पांच स्टोरेज ऑप्शंस में पेश किया जा सकता है- 8GB + 256GB, 12GB + 256GB, 12GB + 512GB, 16GB + 512GB और 16GB + 1TB वेरिएंट्स। यूजर्स के लिए यह ब्लू, पर्पल और ग्रे कलर में उपलब्ध होगा।

आपको बता दें कि Vivo X300 Ultra को इस साल MWC 2026 में पहले ही दिखाया जा चुका है और इसके शानदार कैमरा कैपेबिलिटी की चर्चा हर तरफ हो रही है। अब बस 30 मार्च का इंतजार है। हम आपको लॉन्च पर इसका फुल अपडेट देंगे।

Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url
sr7themes.eu.org