Xiaomi धमाका! HyperOS 3.1 और Android 16 अपडेट का रोलआउट शुरू, देखें आपके फोन को कब मिलेगा

 Xiaomi HyperOS 3.1

Xiaomi ने आधिकारिक तौर पर HyperOS 3.1 के रोलआउट टाइमलाइन की घोषणा कर दी है, जो कि लेटेस्ट Android 16 पर आधारित है। इसके साथ ही कंपनी के चुनिंदा डिवाइसेज के लिए टेस्टिंग फेज अब खत्म हो गया है और आज से ही फ्लैगशिप स्मार्टफोन और टैबलेट्स को यह नया अपडेट मिलना शुरू हो गया है।

बता दें कि HyperOS 3.1 का उद्देश्य यूजर्स को एक क्लीन और स्मूथ एक्सपीरियंस देना है। इसमें फास्टर अपडेट्स, बेहतरीन एनिमेशन और इकोसिस्टम के साथ गहरा तालमेल देखने को मिलेगा। फिलहाल यह अपडेट चीन में रोलआउट किया जा रहा है और जल्द ही इसके ग्लोबल रोलआउट की उम्मीद है।

HyperOS 3.1 के शानदार फीचर्स

स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की बात करें तो HyperOS 3.1 कई बड़े बदलावों के साथ आता है। इसमें Super OTA मैकेनिज्म दिया गया है, जो बैकग्राउंड प्रोसेस को स्मूथ बनाता है और रीबूट टाइम को काफी कम कर देता है।

इसके अलावा, इस अपडेट में Apple AirPods के लिए नेटिव सपोर्ट दिया गया है। अब यूजर्स को एयरपॉड्स कनेक्ट करते समय क्विक पॉप-अप पेयरिंग और स्पेशियल ऑडियो (Spatial Audio) जैसे फीचर्स का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही, लॉक स्क्रीन कस्टमाइजेशन के लिए भी नए ऑप्शंस जोड़े गए हैं।

विजुअल और इंटरफेस में सुधार

इंटरफेस के मामले में, इसमें HyperIsland को पहले से ज्यादा इंटरएक्टिव बनाया गया है। वहीं, सिस्टम एप्लिकेशन जैसे गैलरी और मौसम (Weather) ऐप को भी रिफ्रेश लुक दिया गया है। कंपनी का दावा है कि पूरे सिस्टम में एनिमेशन अब पहले से काफी स्मूथ और रिस्पॉन्सिव होंगे।

रोलआउट शेड्यूल (China)

सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, अपडेट का रोलआउट अलग-अलग चरणों में किया जाएगा:

  • आज से शुरू (15 मार्च): Xiaomi 17 सीरीज (Ultra, Pro Max, Pro, 17), Xiaomi Pad 8 Pro/8 और Redmi K90 सीरीज।
  • 31 मार्च तक: Xiaomi 15 सीरीज, MIX Flip 2, Redmi K80 सीरीज और Redmi Turbo 5।
  • 15 अप्रैल तक: Xiaomi 14 सीरीज, MIX Fold 4, Redmi K70 सीरीज और Redmi Note 15 Pro/Pro+।
  • 23 अप्रैल तक: Xiaomi 13 सीरीज, MIX Fold 3, Redmi K60, Redmi Note 14 और बजट सीरीज (Redmi 15R/14R)।

आने वाले समय में देखना होगा कि भारत और ग्लोबल मार्केट्स के लिए Xiaomi इस अपडेट को कब पेश करता है। हम आपको इसके ग्लोबल रोलआउट पर भी फुल अपडेट देंगे। Stay Tuned!

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url
sr7themes.eu.org